पीएचसी शाम्हो में हीट स्ट्रोक के लिए छः बेड रखे गए हैं तैयार। बताते दें कि विगत 2-3 दिनों से सुबह से ही झुलसती गर्मी लोगों को असहज कर रही है। शाम तक गर्म हवाओं के झोंके से लोग परेशान हो रहे हैं।दोपहर से शाम तक शाम्हो की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। आवश्यक कार्य के लिए सुबह या फिर शाम ढलने पर ही लोग निकलते हैं।