केसली: लक्ष्मी वार्ड स्थित त्रिवेणी लख्मीचंद बगीचे में गणेश समितियो को मिट्टी की 108 प्रतिमाओ का किया गया वितरण
Kesli, Sagar | Sep 7, 2024 समाजिक संगठन, निराश्रित सेवा एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर संकल्पित भाव से कार्य कर रहे नगर के श्रीमति त्रिवेणी लख्मीचंद स्मृति सेवा न्यास द्वारा नगर एवं ग्रामीण अंचलों के गणेश मंडलों को मिट्टी से निर्मित 108 गणेश प्रतिमाये एवं पूजन सामग्री भेंट की गई इस मौके पर गणेश मंडलों को मिट्टी की प्रतिमाओं की स्थापना एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।