कोटाबाग में 'जन-जन की सरकार, जन के द्वार' शिविर में उमड़ी भारी भीड़
कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 250 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 190 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 510 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जबकि 170 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 16 लाभार्थियों को ₹13 लाख के चेक और 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
📍 स्थान: कोटाबाग, कालाढूंगी (जनपद नैनीताल)
ऐसी ही विश्वसनीय और स्थानीय खबरों के लिए I7 News को फॉलो करें।
#Kotabagh #Kaladhungi #Haldwani #MayorGajrajSinghBisht #AjayBhatt #BanshidharBhagat #JanJanKiSarkarJanKeDwar #Uttarakhand #Nainital #GovernmentCamp #CMSwarojgarYojana #I7News #HaldwaniNews #UttarakhandNews