कुचायकोट: पुलिस ने बेलवा गांव के पास एक कार सवार को 1005 टेट्रा पैक शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के समीप से परवेज आलम नामक कार सवार एक व्यक्ति को 1005 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया है।जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे दी गई। पुलिस शराब और कार को जप्त कर लिया है। वहीं गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।