देवघर: बाबा मंदिर में पूजा के दौरान कतार में खड़ी भागलपुर की महिला श्रद्धालु बेहोश
बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आई कतार में खड़ी भागलपुर की महिला श्रद्धालु सुनीता देवी अचानक चक्कर आने से बेहोश होकर गिर पड़ी उन्हें तत्काल बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी सुनीता देवी ने बताया कि वह लंबी यात्रा कर बाबा धाम पहुंची थी और करीब 4 घंटे से कतार में खड़ी थी।