बलरामपुर: पुलिस ने 132 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, कीमत लगभग ₹25 लाख, धारकों को सौंपे गए
मंगलवार 1.30 बजे बलरामपुर पुलिस की साइबर सेल व CEIR टीम द्वारा 132 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बरामद किया गया। बरामदशुदा स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की विभिन्न स्थानों में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी इससे पुलिस पर आम जनता का विश्वास बढ़ा है।