पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट के पास अमित शाह के काफिले में घुसी कार, सुरक्षा में हुई चूक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है। पटना एयरपोर्ट से ठीक पहले जब उनका काफिला सड़क से गुजर रहा था, उसी दौरान एक फोर व्हीलर गाड़ी उनके काफिले के आगे गआ गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को एहसास हुआ। पुलिसकर्मियों ने चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद वह गाड़ी वहीं सड़क पर साइड की गई।