पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 29 अभियुक्त गिरफ्तार: एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 10 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। शनिवार शाम 6:18 पर सोशल मीडिया के माध्यम से पटना एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी दी है।