लोहंडीगुडा: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला बस्तर के विकासखंड लोहंडीगुड़ा इकाई का गठन
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शुक्रवार दोपहर 3 बजे बस्तर जिला अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा इकाई का विधिपूर्वक गठन किया गया । संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुरेश खापर्दे व्याख्याता को ब्लॉक अध्यक्ष, जितेन्द्र स्वर्णकार लिपिक को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया।