खैरलांजी: खैरलांजी क्षेत्र में दुर्गा नवमी पर ज्वारा कलशों का विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
खैरलांजी क्षेत्र में सोमवार, 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। इस अवसर पर घरों में नौ दिनों तक स्थापित ज्वारा कलशों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्वारा कलश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने यात्राएं निकालीं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ लोग अपने घरों में स्थापित ज्वारा कलश लेकर निकले। इस दौरान भक्तिगीतों