दिल्ली के पीतमपुरा (नेताजी सुभाष प्लेस मैदान) में इस वर्ष विजयदशमी (दशहरे) के मौके पर पारंपरिक रूप से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचा 'कॉकरोच' का पुतला जलाया गया, जिसने अब राजधानी में एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रूप ले लिया है, इस कार्यक्रम का आयोजन पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला समिति द्वारा किया गया था, जिसके अध्यक्ष मॉडल टाउन से भाजपा विधायक अशोक गोयल रहे,
समिति और भाजपा विधायक के अनुसार, कॉकरोच को गंदगी, अस्वच्छता और मैल का प्रतीक मानकर तैयार किया गया था. इसका उद्देश्य 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियान को बढ़ावा देना और समाज को स्वच्छता का संदेश देना था. आयोजकों का कहना था कि वे हर साल रावण के साथ आतंकवाद या नक्सलवाद जैसी किसी सामाजिक बुराई का चौथा पुतला फूंकते हैं, और इस बार उन्होंने गंदगी को चुना,
इस 30 फीट ऊंचे और 12 फीट चौड़े कॉकरोच के पुतले का दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कपिल मिश्रा द्वारा किया गया।