कुलपहाड़: किशोर गोस्वामी कॉलेज के सामने सड़क हादसा, 112 पुलिस बनी देवदूत, कुलपहाड़ की घटना
कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में झांसी–मिर्जापुर मार्ग स्थित किशोर गोस्वामी कॉलेज के सामने सड़क हादसे में ग्राम बागोल निवासी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक संख्या DL 11 SJ 8952 को अज्ञात मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय मानवता दिखाते हुए घायल सुरेश को अस्पताल पहुंचाया।