कोंडागांव: पेड़ से बाइक टकराने से 23 वर्षीय युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, जैतपुरी चिड़गो पारा के जंगल में हुआ हादसा
कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैतपुरी के चिड़गोपारा स्थित जंगल में आज शाम तेज बारिश और तूफान के चलते कई पेड़ गिर गए उसी दौरान चिड़गो पारा निवासी दिनेश कुमार नेताम उम्र 23 वर्ष अपने बाइक से घर आ रहा था तभी अचानक एक पेड़ उनके बाइक पर गिर गया जिसके चलते वह अनियंत्रित बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गया। इस हादसे में उनके सिर,चेहरे और पैर में गंभीर चोटे आ गई है।