कोंडागांव: नेताम हॉस्पिटल के पास चौक में दो बाईकों की हुई टक्कर, हादसे में बड़े बंजोड़ा का एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नेताम हॉस्पिटल के पास चौक में आज शाम दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है घायल युवक संदीप कुमार पोयाम बड़े बंजोड़ा से कोंडागांव राजमिस्त्री काम करने आया हुआ था। वहीं शाम को वापस घर जाते समय नेताम हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।