कोंडागांव: ग्राम जोबा में अज्ञात वाहन की ठोकर से उसरी का बाइक सवार ग्रामीण हुआ घायल, 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा में आज मेले का आयोजन किया गया है वही मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर आज शाम एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें उसरी निवासी 35 वर्षीय गिरिजा कोर्राम बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह जोबा से मेला देखकर वापस आ रहा था उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।