ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा में समधी की हत्या मामले पर एडीजीपी डीसी सागर ने दी विस्तृत जानकारी
तिखवा में दो समधी के बीच विवाद में एक समधी की हत्या मामले पर एडीजीपी घटना स्थल पहुंचे और मामले पर विस्तृत रूप में जानकारी दी है। घटना में एक समधी की हत्या हुई है,इसमें आरोपी की बहू गंभीर घायल हुई है जिसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है एडीजीपी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है मामला दर्ज किया गया है जांच चल रही है।