शाहजहांपुर: खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी को उम्र कैद की सजा, शासकीय अधिवक्ता ने पूरे मामले की दी जानकारी
अपर सत्र न्यायालय द्वारा खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी की उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 1999 को देवेंद्र फौजी ने अपने साथी डकैतों के साथ मिलकर मोहनिया गांव के एक व्यक्ति को फिरौती के लिए अपहरण किया था उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसी मामले में उम्र कैद की सजा और जुर्माना लगा।