बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग पर प्रेमनगर के पास सड़क हादसा, बाइक सवार तीन घायल
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग प्रेमनगर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि बाइक सवार खरगापुर से सागर जा रहे थे।तभी प्रेमनगर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई।जिसमें बाइक चालक भावसिंह पुत्र रतन सिंह एवं एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।जिन्हें बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।