बल्देवगढ़: बैसा टपरियन गांव में कचरा डालने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट
बैसा टपरियन गांव निवासी गोकल आदिवासी के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि घर के दरवाजे के सामने कचरा डालने से मना करने पर गांव के ही धर्मेंद्र आदिवासी,नीरज आदिवासी एवं अशोक आदिवासी के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज की।गाली गलौज करने से मना करने पर तीनों ने मिलकर फरियादी के साथ लाठी डंडों एवं लात घूंसो से मारपीट कर दी।