लालगंज: देवगांव क्षेत्र में बकरीद त्यौहार पर शांति एवं सौहार्दपूर्वक अदा की गई नमाज, लोगों ने देश की तरक्की व अमन चैन की की दुआ
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के बसही अकबालपुर सहित अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का त्यौहार धार्मिक आस्था, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । ईदगाह में बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की । नमाज के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज से पहले मौलाना खालिद आज़मी ने अपनी तकरीर पेश किया ।