ब्यावर: ब्यावर में तैनात एएसआई की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के बाद कमरे में सोए थे
Beawar, Ajmer | Sep 30, 2026 ब्यावर .थानाधिकारी सुरजीत ने बताया कि एएसआई डगराराम मंगलवार रात नाइट ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो एक पुलिसकर्मी ने जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।