सुजानगढ़: सरदारशहर में किसान नेता जीवनराम मेघवाल को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सरदारशहर। किसान मजदूर भवन में कॉमरेड जीवनराम मेघवाल की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कामरेड नेता रामकृष्ण छीम्पा ने कहा कि मेघवाल ने पूरा जीवन किसान-मजदूरों के हक की लड़ाई को समर्पित किया।