लालगंज: सेमरा गड़बड़ा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गड़बड़ा मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे दो बाईको की टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों घायलों को एंबुलेंस सेवा 108 से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।