बिहपुर: बिहपुर में कांग्रेस सृजन साथी सम्मान समारोह, कार्यकर्ता हुए सम्मानित
बिहपुर के स्वराज आश्रम में रविवार को कांग्रेस का सृजन साथी सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की, जबकि संचालन राधाकृष्ण सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।