कोडरमा: उप विकास आयुक्त ने चिगलाबार हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया, सुविधाओं की जानकारी ली
उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन द्वारा कोडरमा सदर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, चिकलावर हरिजन टोला का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHSND) के दिन दी जाने वाली सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने क्रमवार सेविका, एएनएम, सहायिका एवं पोषण सखी से उनके कार्य की जानकारी लीं