कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर में 22 लोगों के कान की नि:शुल्क सर्जरी
झुमरीतिलैया स्थित सी०एच० हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 453 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी शामिल रही, करीब 290 लोगों ने सुगर व बीपी का जाँच कराया।