कोडरमा: लाइफलाइन एक्सप्रेस में स्वास्थ्य शिविर का विधायक डॉ. नीरा यादव, मनोज यादव व उपायुक्त ने किया निरीक्षण
इसी क्रम में विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव, विधायक बरही श्री मनोज कुमार यादव, उपायुक्त श्री ऋतुराज तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंजीकरण कक्ष, ओपीडी एरिया तथा ट्रेन पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया तथा शिविर की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।