कोडरमा: झामुमो ने लख्खीबागी में राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष का स्वागत किया, अध्यक्ष बोले- निकाय चुनाव प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो.जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ सभी लोगों का भी आभार प्रकट करता हूं जिनके प्यार और स्नेह की बदौलत फिर एक आपके पास आपका बेटा बनकर सेवा करने आया हूं।