भादरा: क्षेत्र में नवरात्रा महोत्सव के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम, श्रद्धालु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
भादरा में रविवार को नवरात्रा घट स्थापना के साथ देवी मंदिरों व घरों में पूजा-अर्चना कर महोत्सव शुरू हुआ। श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से लुहारीवाला अतिथि सदन में 33वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ महिलाओं व बालिकाओं की कलश यात्रा से हुआ। पंडित धर्मराज शास्त्री व अनिल शर्मा के सानिध्य में पूजन शुरू हुआ। नवरात्रा समापन तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।