कानपुर: नवाबगंज में चोरों ने ज्वेलरी शॉप और घर को बनाया निशाना, लगभग ₹1.25 करोड़ की चोरी
नवाबगंज में जुगल किशोर अपनी पत्नी नैना और दो बच्चे कुंज और विवान के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं।पहली मंजिल में इनकी श्री स्वामी दरबार हरिशंकर सर्राफ नाम से दुकान है।सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि चोरों ने दुकान व घर को अपना निशाना बनाया और लगभग सवा करोड़ रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया।डीसीपी सेंट्रल ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया जांच की जा रही है।