राजमहल: फुलवरिया कालीबाड़ी चौक के पास दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया कालीबाड़ी चौक के पास स्थित एक दुकान में घुसकर 20 वर्षीय युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि घायल अवस्था में युवक ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। राजमहल थाना के एएसआई सर्जन मुर्मू ने युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।