दमोह: हिरदेपुर में पत्नी का नया फोन लेने पर पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Damoh, Damoh | Dec 22, 2024 दमोह हिरदेपुर में पत्नी रेखा नामदेव के द्वारा फोन लिए जाने पर पति के द्वारा अपने ही घर मे आज रविवार दोपहर 3 बजे आत्महत्या का प्रयास किए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। घटना के बाद बेटे और स्थानीय परिजनों के द्वारा प्रदीप नामदेव को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।