दमोह: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को होगा लाभ, पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर होगी खेती: सांसद राहुल सिंह
Damoh, Damoh | Dec 22, 2024 दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज रविवार दोपहर 2 बजे हुई केन वेतवा लिंक परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक में सांसद राहुल सिंह ने बताया कि पं अटल बिहारी बाजपेय जी का नदी जोड़ो अभियान का सपना पूरा होने जा रहा है। जिससे समूचे बुंदेलखंड को पानी मिलने वाला है। और हमारे किसान भी पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर खेती कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।