दमोह: हिंडोरिया के मेहलवार माता मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
Damoh, Damoh | Dec 22, 2024 दमोह आज रविवार शाम 4 बजे मेंहलबार माता बरेजा प्रांगण हिंडोरिया में 22 से 29 दिसंबर तक होने का रही श्रीमद् भागवत महा पुराण को लेकर जलस्त्रोत से जल भरने के साथ कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ किया गया। श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। और कथा सुनकर लोगों धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की।