मोठ: खिरिया घाट पर प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के लिए खुदवाया रास्ता, माफियाओं में मचा हड़कंप
Moth, Jhansi | May 6, 2026 मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्ते को जेसीबी से खुदवाकर बंद करा दिया। एसडीएम अवनीश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।