जसराना: जसराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की 184 शिकायतें, 13 निस्तारित
जसराना तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी आदित्य लांगहे के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कुल 184 शिकायत दर्ज हुई इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।