चौमूं: चोंमू जटावाली स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, पति घायल
Chomu, Jaipur | Jun 28, 2026 चौमूं-जटावाली स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी उपचार के लिए चौमूं आ रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।