सिमडेगा: सिमडेगा कांग्रेस में बदलाव: जिलाध्यक्ष का चुनाव अब कार्यकर्ताओं की राय से, 17 आवेदन दाखिल
बुधवार को सुबह 11 बजे एआईसीसी ऑब्जर्वर एच.एस. लक्की ने बताया कि संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत सिमडेगा जिलाध्यक्ष पद हेतु अब तक 17 आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष का चयन नेताओं की सिफारिश से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की राय से होगा।