बटियागढ़: बटियागढ़ में अम्बेडकर चौक पर बबूल का पेड़ गिरा, 3 दुकानें क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
बटियागढ़ नगर के बस स्टैंड मार्ग अम्बेडकर चौक पर लगा प्राचीन बबूल का पेड़ अचानक गिर गया,पेड़ की चपेट में 3 दुकाने आई जिनमे रखा सामान और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हुआ,गनीमत रही हादसे में कोई व्यक्ति या दुकानदारो को नुकसान नही हुआ, पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया,कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, सूचना पर नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने निर्देश दिए