बटियागढ़: देवगांव में खेत में अवैध रूप से रखा मिला विद्युत ट्रांसफार्मर, मगरोन थाने को दी गई सूचना
बटियागढ़ ब्लॉक के मगरोंन थाना क्षेत्र के देवगांव में हटा विजली विभाग के उड़नदस्ता दल ने बड़ी बिजली चोरी का खुलासा कर कार्यवाही की है,यंहा एक खेत मे अवैध रूप से बिजली ट्रांसफार्मर रखा पाया जिससे मोटर पंप चलाकर खेतो में फसलों की सिंचाई की जाती थी, विजली विभाग के उड़नदस्ता दल ने विद्युत अधिनियम की धाराओं ने ऑनलाइन प्रकरण दर्ज कर मामले की शिकायत मगरोन थाना में की