बटियागढ़: इमलीपुरा के सकरी नाले में अज्ञात व्यक्ति के जले हुए अवशेष मिले, गुमशुदा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बटियागढ़ ब्लॉक के सिंगपुर के इमलीपुरा के सकरी नाले में अज्ञात व्यक्ति के पूर्ण जले शव अवशेष मिलने से हड़कंप के हालात बन गए,सूचना पर हटा sdop प्रशान्त सिंह सुमन, नायब तहसीलदार बटियागढ़ योगेंद्र चौधरी,रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघन दुबे दुर्गम पहाड़ी उतरकर करीब 40 फ़ीट गहराई में घाटी नाले में पँहुचे और अमले के साथ जली हुई लाश से अवशेष जमा किये,