बटियागढ़: अजबधाम फतेहपुर में वार्षिक उत्सव की तैयारियां पूरी, 20 फरवरी से शुरू होगा आयोजन
बटियागढ़ ब्लॉक के अजबधाम फतेहपुर में जै जै सरकार के वार्षिक महोत्सव के आयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है यहां छोटे सरकार के सानिध्य में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए एक विशाल यज्ञशाला तैयार की गई है जहां 27 कुंडीय महायज्ञ होगा इसके अलावा दूर दूर से आने संतों के लिए विश्राम भवन भी बनाए जा रहे है,आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पंहुचेंगे