संडीला: बेनीगंज के इटिहा पुरवा गांव में दीवार विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल
Sandila, Hardoi | Jun 13, 2026 बेनीगंज के इटिहा पुरवा गांव निवासी उत्तम सिंह का आरोप है कि विपक्षी द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा किया गया है इस संबंध में पूर्व में कई बार कोतवाली बेनीगंज में शिकायत की गई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर यह सहमति कराई गई थी कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश होने तक कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा।