लखीमपुर: ओयल स्थित जिला अस्पताल के मरीजों को मिली राहत, कई जांचों के लिए लगाई गई आधुनिक नई मशीन
लखीमपुर खीरी जिले के ओयल स्थित जिला अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। ओयल जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए नई आधुनिक हार्मोन्स टेस्ट मशीन लग गई है है। मशीन का नाम आई आर्किटेक्ट 1000 है, इस मशीन से थाइरोइड, फ्री थाइरोइड, विटामिन डी, विटामिन बी 12 , प्रोलेक्टिन, हेपटाइट्स बी, हेपटाइट्स सी, की नि:शुल्क जांच की जाएगी।