लखीमपुर: शांति नगर काशीराम कॉलोनी के पास छात्रा की मौत के मामले में CCTV में दिखने वाले आरोपी चढ़े जनता के हत्थे, वीडियो वायरल
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर काशीराम कॉलोनी के पास बीते 20मई2024 को कक्षा 11 की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में छत विक्षत शव बरामद हुआ था। पुलिस की छानबीन में एक सीसीटीवी फुटेज बीते दिन मिला था। सीसीटीवी फुटेज में देखने वाले दो आरोपियों को आम जनता ने पकड़ कर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया है। आम जनता के द्वारा पीटते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ है।