लखीमपुर: फत्तेपुर निवासी छात्रा का शव रेलवे लाइन के पास मिलने के मामले में मृतका के परिजन एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे सदर कोतवाली
शहर के देवकली क्रॉसिंग के पास फत्तेपुर निवासी कक्षा ग्यारह की छात्रा का शव बरामद हुआ था। बुधवार को सदर कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कोतवाली के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। पिता अपने मुताबिक 302 रेप के साथ दुकर्म की एफआईआर दर्ज कराना चाहता है। सदर कोतवाली पुलिस ने जब जांच और तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की बात कर रही है।