लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब ने विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान विगत 24 घंटे में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने तीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।