लखीमपुर: दोस्त से मिलकर घर वापस आ रहे बाइक सवार युवक को बंजरिया ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
निघासन कोतवाली क्षेत्र के रकेहटी निवासी गौरव चतुर्वेदी पुत्र श्री कृष्ण चतुर्वेदी बीते दिन तिकुनिया में अपने दोस्त से मिलने बाइक पर सवार होकर गए थे।घर वापस आते समय रास्ते में बंजरिया के ईंट भट्ठे के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी थी।सड़क हादसे में गौरव चतुर्वेदी की मौके पर मौत हो गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।