लखीमपुर: फत्तेपुर निवासी छात्रा का रेलवे लाइन किनारे शव मिलने के मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
शहर के देवकली रेलवे क्रॉसिंग के पास फत्तेपुर निवासी कक्षा 11 की छात्रा का शव रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने युवती के साथ जा रहे तीन युवकों में से दो युवकों को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा युवक फरार चल रहा था। तीसरे युवक को सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।