घाघरा: डुको शिकवार गांव में बारिश से एक व्यक्ति का घर क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Oct 4, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के डुको शिकवार गांव में हो रहे बारिश के कारण पंकज जयसवाल के घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पीड़ित ने अंचल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। इस संबंध में पंकज जसवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम हो रहे बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त हो कर गिरा गया। जिसमें लगभग ₹50000 का नुकसान का अनुमान बताए जा रहा है।